फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विहिप-बजरंग दल का धरना धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी-23- चौराहे में प्रदर्शन करते संगठन के लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धनुष चौराहा पर धरना-प्रदर्शन कर अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन




संगठन मंत्री विकास ने बताया कि देश में अवैध धर्मांतरण की घटनाएं गंभीर समस्या बनती जा रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पूरे देश में कठोर धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ठोस कदम उठाने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत स्तर के पदाधिकारी अमित मिश्रा, रामशरण तिवारी, विभाग संगठन मंत्री विकास, जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सहित जिला मंत्री नीरज केशरवानी, सिद्धार्थ पांडेय, कामता प्रसाद, जमुना प्रसाद, अजय, अंकित पटेल, प्रणव भारद्वाज, विमल त्रिपाठी, मृदुल, नीरज तिवारी, शिवांग समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें