फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति को बचाने गई पत्नी के साथ अश्लील हरकत

Sat, 04 Oct 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में पति को बचाने गई महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए गाली गलौज व पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे पति घर के बाहर खड़े थे, तभी आरोपी चंद्रशेखर आया और गाली गलौज करते हुए लात-घूसों से मारने पीटने लगा। पति की आवाज सुनकर वह बचाने गई तो आरोपी ने उसे भी जमीन में गिरा दिया। इसके बाद अश्लील हरकत करते हुए नाखूनों से खरोंचा और पीटते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इससे दंपती घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें