संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान ने एक कंपनी के सहयोग से कामायनी पब्लिक स्कूल परसौंजा में पृथ्वी रक्षा यात्रा के अंतर्गत बच्चों से संवाद व शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों में उत्साह और प्रकृति प्रेम की झलक दिखाई दी। साथ ही मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की गई।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही हमारे जीवन का संरक्षण है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए हमें अभी से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। कहा कि सभी अपनी मां के नाम एक एक पौधा जरूर लगाएं।
संस्थान ने बच्चों को जूस वितरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह, शिक्षक छेदीलाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, अमरनाथ, नौशाद, रमेश नामदेव मौजूद रहे। इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय रैपुरवा माफी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चिफुला, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया ब्लॉक मानिकपुर में भी संवाद एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा, रोशन लाल सिंह, विनय कुमार सिंह, भोला सिंह, ममता चंदेल, प्रमिला द्विवेदी, कार्यक्रम प्रभारी लवलेश सिंह मौजूद रहे।