फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलते ही बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

Sat, 15 Jul 2017 11:22 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
doctors day
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। बारिश होने के बाद धूप निकलते ही संक्रामक बीमारी फैलने लगी है। जिससे डायरिया, बुखार, पीलिया के मरीज जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। जगह-जगह जलभराव होने से मच्छर बढ़ रहे हैं।
       लगातार बारिश से जगह- जगह जलभराव हो गया है। जिससे मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। मलेरिया व अन्य बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि समय रहते कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया तो और अधिक बीमारी फैल जाएगी। मानिकपुर के धर्मनारायण द्विवेदी ने बताया कि पिछले साल डेंगू मच्छर के काटने से कई लोग बीमार हुए थे। जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। इस बार समय रहते कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न किया गया तो हालत अधिक खराब हो जाएगी। इस मामले में सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने बताया कि शहर के कई मोहल्लों में मलेरिया से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया है। जल्द ही जलभराव वाले इलाकों में भी छिड़काव कराया जाएगा। बुखार व डायरिया प्रभावित मरीजों का इलाज करने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनसेट
चित्रकूट। अस्पताल मेें डायरिया से पीड़ित मरीज रानीपुर के श्याम लाल, सीतापुर ग्रामीण के राजेश,नारायण, भरतकूप की रामरती, मारकुंडी के ललिता के अलावा बुखार से पीड़ित पहाड़ी के कमलेश कुमार, कलवारा बुजुर्ग की सरिता देवी, गिदुरहा के सुरेश कोल, कांशीराम कलोनी की ममता को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें