समायोजन के लिए जमा करें कागजात
चित्रकूट(ब्यूरो)। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया है कि विभाग के प्रेरक पदों पर साक्षर भारत मिशन योजना अंतर्गत कर्मियों का समायोजित किये जाने संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। जिसमें पूर्व में कार्य कर चुके वैकल्पिक शिक्षा आचार्य/मदरसा प्रशिक्षण प्राप्त करने की स्व प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ मानदेय प्राप्त करने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वह सब प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कागजात प्रमाणित कराकर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में 25 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराएं।