बरगढ़/मानिकपुर(चित्रकूट)। बंद पड़ी ग्लास फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। इससे फैक्ट्री परिसर में रखे फर्नीचर व पेड़-पौधे जल गए।
शाम तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। इसी तरह से भरतकूप क्षेत्र के कोरारी गांव में एक खेत गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे दो बीघा से अधिक की फसल जल गई।
बरगढ़ क्षेत्र में सालों से ग्लास फैक्टरी बंद पड़ी है। सुबह फैक्टरी में आग लग गई। अग्नि शमन विभाग के जिला प्रभारी लाल जी मिश्रा ने बताया कि अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
वही भरतकूप क्षेत्र के कोरी गांव में एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल टीम आग पर काबू पाने के प्रयास मेें जुटी है।
इसी तरह मानिकपुर क्षेत्र के मारकुंडी थाना अंतर्गत अमचुर नेरूआ के जंगल में लगी आग अभी सुलग रही है। बीच-बीच में लपटें भी उठ रहीं हैं।
जंगल के पास स्थित खदरा सोसाइटी भी बसी हुई है। आग से लोग सहमे हैं। आग को बुझाने में वन विभाग की टीम प्रयासरत है।