फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खंभे तो हैं लेकिन बिजली नहीं- ज्योतिरादित्य

Fri, 03 Nov 2017 11:06 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
चुनावी सभा के मंच पर जाते पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिराव सिंधिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे मप्र. स्थित चित्रकूट विधान सभा का उप चुनाव नौ नवंबर को होगा। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने कई बार मप्र की भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। कहा कि धर्मनगरी में भी आकर मुख्यमंत्री झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय फिर कांग्रेस का होगा।

प्रमोदवन के पास दास हनुमान मंदिर के सामने आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। जनता सब जानती है पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस का ही प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि पूर्व विधायक दिवंगत प्रेम सिंह ने क्षेत्र के लिए बहुत काम किए हैं। पार्टी उनकी सादगी व सिद्धांतों पर ही चलकर क्षेत्र में विकास के काम कराएगी। उन्होंने कहा कि जब वह उर्जा मंत्री थे तो चित्रकूट क्षेत्र के गांव- गांव बिजली पहुंचाने के लिए खंभे लगवाए। भाजपा की सरकार आने पर बिजली नहीं सप्लाई की जा रही। इस मौके पर मप्र विधान सभा नेता प्रतिपक्ष/विधायक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अजय सिंह उर्फराहुल भैया, मनीष पटेल, राजापटेरिया व प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


खोही(चित्रकूट)।  चित्रकूट(मप्र) विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संासद डॉ. विनय सहस्त्रबाहु ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि चित्रकूट मप्र क्षेत्र को सरकार ने दस्यु विहीन कर दिया है। कांग्रेस के शासन काल में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गुजरात में जातिवाद व वर्गवाद फैला कर चुनाव जीतना चाहती है। वहां की जनता विकास वाद को लेकर वोट देगी।
विज्ञापन

चित्रकूट के प्रमोदवन बस स्टैंड के पास मंदाकिनी रिसोर्ट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार चित्रकूट विधान सभा में भाजपा नया इतिहास रचेगी। इस क्षेत्र के गांव का विकास भाजपा की सरकार ने किया है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा, कामता प्रसाद तिवारी, श्याम लाल गुप्ता, रितेश आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें