फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव गुजरी बात अब यूपी पर ध्यान

Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद रामचंद्र पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने दावा किया कि यूपी में सपा व बसपा का विकल्प लोजपा बनेगी। बिहार चुनाव में मिली करारी हार के सवाल पर कहा अब सिर्फ यूपी देखो। भाजपा के गठबंधन से यहां ज्यादा लाभ मिलेगा। दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को यहां के राजनैतिक ठगते रहे हैं। लोजपा ऐसे लोगाें के लिए आवाज उठाएगी।
विज्ञापन


 मुख्यालय आए दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद श्री पासवान ने शनिवार को डाक बंगले में पत्रकारों को बताया कि यूपी में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। तालाब खुदाई का काम कागजी खानापूर्ति है। बिना सरकारी टेंडर के खुदाई हुई है। शासन बारिश का इंतजार कर रहा है। करोड़ों का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सपा व बसपा की आपसी रजामंदी से प्रदेश का विकास रुका है। इस बार चुनाव में लोजपा ही दलित और पिछड़ों की लड़ाई लड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाएगी।

वार्ता के दौरान बिहार चुनाव के परिणाम के सवाल पर कन्नी काटते रहे। इस मौके पर यूपी प्रभारी कालीचरण, डा. हर्षवर्धन,  बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी, नरवेश सचान, रमेश भूषण, विनोद कुमार, रामबाबू पयासी, रवि सिंह, मृदुल शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर मुख्यालय के टाउन हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित के मामले में कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलकर काम कराएं और पार्टी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें