फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग मिली तो चालक जाएंगे जेल

Sat, 25 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
बैठक करतीं डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार जुलाई को सोमवती अमावस्या होने के कारण तीर्थक्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं का आना तय है। बारिश के मौसम में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठककर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि बिजली के तारों के नीचे वाहन पार्किंग न हो और टेपाें में ओवर लोडिंग मिले तो चालक को जेल भेजा जाऐ। मेेला तीन जुलाई से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएम मोनिका रानी ने कहा कि आषाढ़ मास की सोमवती अमावस्या मेला में लगभग 12 लाख से 13 लाख श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिसे बखूबी निभाएं। टेपों चालकों के साथ बैठक कर किराया व पार्किंग निर्धारित कर लें। निर्धारित किराया से ज्यादा श्रृद्धालुओं से न लिया जाए और ओवर लोडिंग न हो।

यदि मानक से ज्यादा सवारियां मिली और कहीं दुर्घटना हुई, तो धारा 307 लगाकर चालक को बंद किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ  भी कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन जल संस्थान को निर्देश दिए कि परिक्रमा में जो टंकियां बनी हैं, उसमें पानी की व्यवस्था व खराब टोटियों को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि बेड़ी पुलिया से रामघाट तक के टेढ़े-मेढ़े खंभे, ढीले तारों को ठीक कराएं। जहां पर बड़े वाहन की पार्किंग बनी है, वहां जाकर विशेष रूप से तार व खंभों को चेक कर लें कि बरसात के समय खंभों में कहीं करंट तो नहीं आ रहा है।

एआरटीओ व पुलिस विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि विद्युत तारों के नीचे बड़े वाहन खड़े न हो। मेला के दौरान बिजली नहीं जानी चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये कि पूर्व की भांति परिक्त्रस्मा, रामघाट, रेन बसेरा आदि स्थानों पर साफ-सफाई कराएं और चूना, गैमक्सीन भी डलवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें