फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निरीक्षण में खामियां मिलने पर पांच प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्कूल में छात्र संख्या कम मिलने पर बीएसए ने पांच प्रधानाध्यापकों का मई माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एक शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मैदान में पंजीकृत 169 में 40 विद्यार्थी उपस्थिति मिलने पर प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता सही न मिलने व पर्यवेक्षण सही न होने पर मई माह का वेतन भी रोका है। वहीं गलत समय दर्ज करने पर शिक्षा मित्र का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडोर में पंजीकृत 117 में 25 बच्चे ही मिले। खेलकूद सामग्री बंद रखी थी। नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक का मई का वेतन रोका और तीन में दिन में जवाब मांगा।
प्राथमिक विद्यालय बरवार में पंजीकृत 157 में 71 बच्चे मौके पर मौजूद मिले। कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय मवई कला में पंजीकृत 185 में 32 विद्यार्थी उपस्थित मिले। जबकि 13 मई को एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति का अंकन नहीं मिला। इस पर प्रधानाध्यापक का मई का वेतन रोकते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई कला में पंजीकृत 171 में 16 विद्यार्थी मौजूद मिले, जो अत्यंत कम है। इसके लिए प्रधानाध्यापक का मई महीने का वेतन रोकते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें