बबेरू। प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई जबकि नवजात बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थानाक्षेत्र के जरोहरा गांव स्थित मायके आई गर्भवती महिला पार्वती की शुक्रवार को प्रसव के दौरान मौत हो गई। बाद में परिजन महिला व नवजात बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात बच्ची की हालत गंभीर होने पर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि प्रसूता के शरीर में खून की कमी व पीलिया के लक्षण दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से माैत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।