चित्रकूट। एसडीएम अजय कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार को टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। कागजात न मिलने पर चार ट्रकों को पकड़ा। दो ट्रक रैपुरा व दो पहाड़ी थाना को सौंप दिए गए। एसडीएम ने बताया कि उनकी कार के पीछे पीछे एक कार चल रही थी। उसको रोक कर सवारों से पूछताछ की गई तो कई ट्रक मालिकों व चालकों से बातचीत की पुष्टि हुई। इनके पास से कई मोबाइल भी मिले हैं। दोनों लोकेटरों को पहाड़ी पुलिस को सौंपा गया है। संवाद