फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य धीमा होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

विज्ञापन
Notice to the executing organization if the work is slow - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। रैपुरा क्षेत्र के 84 गांव तक पेयजल पहुंचाने की योजना में सड़क व ओवरहेड टैंक बनाने में देरी करने पर एडीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई है। नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस काम के लिए लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व वन विभाग की अनापत्ति मिल चुकी है।
विज्ञापन

एडीएम (नमामि गंगे) सुनंदू सुधाकरण ने बुधवार को रैपुरा के गुंता बांध व आसपास चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गुंता बांध से रैपुरा क्षेत्र के 84 गांव तक पेयजल आपूर्ति करने की योजना का काम जारी है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था जीवीपीआर के प्रोजक्ट मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को काम में हीलाहवाली मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। इंटक वेल व ओवरहेड टैंक बनाने के लिए निर्माणाधीन एप्रोच मार्ग का काम बेहद धीमा मिला। जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को नोटिस भी जारी की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वह फिर आकर मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें