फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटा का भी रहा जलवा, कई प्रत्याशियों को पछाड़ा

Sat, 11 Mar 2017 11:46 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
NOTA in PU Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना शुरु होते ही लोगों की नजरें बढ़त लेने वाले प्रत्याशी पर थीं। इन सबके बीच नोटा(नन ऑफ दीज एवव) ने भी सबका ध्यान अपनी ओर आक र्सित किया। नोटा ने मतों के मामले में कई प्रत्याशियों को भी पीछे छोड़ दिया। पहले राउंड से अंतिम राउंड तक एक भी ऐसा चरण नहीं रहा जिसमें नोटा के सौ से कम वोट निकले हों।
विज्ञापन

 
  नोटा श्रेणी में पहले ही चरण से खूब वोट मिले। सदर विधानसभा चित्रकूट में पहले राउंड में 182 मत मिले। इसी प्रकार मानिकपुर सीट में 130 मत मिले। इसके बाद कोई भी राउंड ऐसा नहीं रहा कि नोटा को सौ से कम वोट मिले हों। जब मतगणना खत्म हुई तो सदर सीट से 3523 और मानिकपुर सीट से 3750 वोट नोटा को मिले। इस प्रकार कुल 7273 वोट नोटा के खाते में रहे।
    दोनों सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में कुल 26 दावेदारों में आधे से अधिक प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें दो हजार वोट मिले हैं। ऐसे में नोटा तो दोनों सीट में आगे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें