फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही को हराकर नोएडा क्वार्टर फाइनल पहुंचा

विज्ञापन
फोटो - 1- अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शाट लगाता भदोही का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। नोएडा व भदोही के बीच क्रिकेट मैच में दोनों ओर से कसी गेंदबाजी व फील्डिंग का प्रदर्शन हुआ। रोचक मुकाबले में नोएडा ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप के पूल बी का पहला मैच भदोही व नोएडा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि एएसपी बलवंत चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। भदोही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए। बल्लेबाज शैलेश राय ने 47 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज पंकज 46, सूरज 32 व कप्तान इन्द्रजीत ने 16 रन बनाए।
भदोही के अतुल ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। नोएडा की ओर से इंद्रजीत ने कसी गेंदबाजी कर 3.3 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, पप्पू जायसवाल, कमलेश कुमार, स्कोरर बिनीत सिंह, कमेन्ट्रेटर आमेश मिश्रा व सर्वेश सिन्हा, अम्पायर हबीब खा व अभिमन्यु शर्मा, मीडिया प्रभारी शिवम धतुरहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें