फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेनों में नहीं मिल रही आरक्षित सीटें, जनरल डिब्बों में सफर को मजबूर यात्री

Sun, 01 Mar 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी-15- स्टेशन पर प्लेटफार्म दो से एक की ओर जाते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। होली पर्व के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ गई है। आरक्षित और तत्काल टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई ट्रेनों में 10 मार्च तक 100 से अधिक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

जिले से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली जैसे शहरों को जाने वाले लोग रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर 42 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। त्योहार के चलते अधिकांश ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। महाकौशल एक्सप्रेस में 100 से अधिक वेटिंग है। उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, चित्रकूट एक्सप्रेस और बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 50 से 150 तक की वेटिंग है। तुलसी एक्सप्रेस में भी 70 से 80 तक की वेटिंग है। पूरे मार्च माह में सीटों की उपलब्धता लगभग नहीं के बराबर है।


वैकल्पिक परिवहन का सहारा

यात्रियों को मजबूरी में जनरल टिकट लेकर भीड़भाड़ वाले डिब्बों में सफर करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में भर जा रहे हैं। भीड़ और असुविधा के कारण कुछ लोगों ने बसों का सहारा लिया है। बसों में भी किराया बढ़ने और सीटें सीमित होने से परेशानी हो रही है। वाणिज्य अधिकारी गिरीश पांडेय ने बताया कि त्योहार बाद हालात सामान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें