फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जानकीकुंड में लगा तांता, पद्मश्री डॉ. बीके जैन को दी श्रद्धांजलि

Sat, 28 Feb 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-25- जानकीकुंड में डॉ. बीके जैन को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक और पद्मश्री डॉ. बीके जैन के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए जानकीकुंड में लोगों का तांता लगा रहा। यूपी और एमपी के जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। रविवार सुबह 10 बजे चिकित्सालय परिसर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पांच दिसंबर 1948 को जन्मे डॉ. जैन वर्ष 1970 में चित्रकूट आए और परम पूज्य स्वामी रणछोड़दास महाराज के सानिध्य में नेत्र चिकित्सा सेवा में पूरी तरह समर्पित हो गए। शुक्रवार को डॉ. बीके जैन संसार को अलविदा कह दिया। शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए जानकीकुंड स्थित अस्पताल में उनका पार्थिव शरीर रखा गया। उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री, एमएलसी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पहुंचकर डॉ. जैन के बड़े पुत्र जिनेश जैन, छोटे पुत्र डॉ. इलेश जैन, धर्मपत्नी ऊषा जैन व पौत्र, प्रियांश, निर्वाण, अर्णव व पौत्री अरिहा जैन को सांत्वना दी।
इनके अलावा भगवान कामता नाथ मुख्य मंदिर के महंत मदन गोपाल दास महाराज, गायत्री शक्ति पीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, वीर सिंह, पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, गुलाब चंद्र गुप्ता, मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सीता शरण महाराज, रामप्यारे दास महाराज, राम हृदय महाराज, सतना सांद गणेश सिंह समेत अन्य लोगों ने अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

-
27 फरवरी फिर चित्रकूट के लिए काला दिन :
27 फरवरी चित्रकूट के लिए काला दिन साबित हुआ। इसी दिन वर्ष 2010 में प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख का निधन हुआ था। 16 वर्ष बाद फिर 27 फरवरी को पद्मश्री डॉ. बीके जैन के निधन से क्षेत्र को गहरा शोक और बड़ी क्षति पहुंची है। संत समाज और स्थानीय लोग इसे चित्रकूट के लिए अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

28 सीकेटीपी-25- जानकीकुंड में डॉ. बीके जैन को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें