फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ऋण या अनुदान पाने के लिए बैंकों के न लगाना पड़े चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार को अधिकारियों की क्लास ली। खासकर प्रधानमंत्री मुद्रायोजना व महिलाओं के बैंक ऋण की फाइलें लंबित होने पर बैंक अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद डाक बंगले में महिला जनसुनवाई की आयोजन किया। इसमें आई शिकायतों का एडीएम से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुबह 10 बजे डाक बंगला पहुंची। अधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्रों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। कहा कि पात्रों को ऋण या अनुदान पाने के लिए बैंकों केचक्कर लगाने पड़ते हैं। यह स्थिति ठीक नहींहै। महिला संबधीमामलों के निस्तारण का औसत 70 प्रतिशत होने परसंतुष्टि जताई। कहा कि शत प्रतिशत निस्तारण कराया जाए। जनसुनवाई में विधवा, वृद्धा पेंशन तथा स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थियों तथा महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि महिला शोषण की शिकायते आई। जिन्हे जल्द से जल्द निस्तारण करने और योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देश दिए। महिला मोर्चा की अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी देवी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, एडीएम उमेशचंद्र निगम, सीओ राजकमल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेंद्र नाथ प्रताप, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी प्रियंका देवी, बीएसए बीके शर्मा, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें