फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नालियां न निकासी का रास्ता, पहली बारिश में ही जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- शंकर बाजार, मिशन रोड और एलआईसी तिराहे पर जलभराव
विज्ञापन

- जिम्मेदार बोले-अब नालियों के निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मानसून की शुरुआती बारिश ने ही शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बृहस्पतिवार की दोपहर आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। शंकर बाजार, मिशन रोड, एलआईसी तिराहा समेत कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका हर साल नालों और नालियों की सफाई का दावा करती है लेकिन पहली ही बारिश में जलभराव ने इन दावों की पोल खोल दी। यदि तेज और लगातार बारिश हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। शहर में जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है। कई इलाकों में नालों तक पानी पहुंचाने के लिए पर्याप्त निकासी मार्ग नहीं हैं जबकि कई जगह नालों का निर्माण भी तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हुआ। यही कारण है कि थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें पानी से भर जाती हैं।
विज्ञापन

सीन01-

03 सीकेटीपी-4-शंकर बाजार में सड़क बनी तालाब

रेलवे लाइन के पास शंकर बाजार की वह सड़क,यह कर्वी-पहाड़ी मार्ग से जुड़ती है, बारिश के बाद पूरी तरह पानी में डूब गई। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। मोहल्ले के पूर्व सभासद रमेश सोनी और पप्पू खां ने बताया कि यहां कई वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि नाला सही ढंग से नहीं बनने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पाता और सड़क पर ही जमा हो जाता है। इसी मार्ग पर सराफा बाजार होने से व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

सीन02-

02 सीकेटीपी-05- मिशन रोड और एलआईसी तिराहे पर भरा पानी

मिशन रोड और एलआईसी तिराहे पर भी सड़क पर पानी भरा है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को सावधानी से निकलना पड़ा। इस मार्ग पर बालिका इंटर कॉलेज, परिषदीय विद्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और एलआईसी कार्यालय स्थित हैं। इसके बाद भी वर्षों से निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला तो बना है, लेकिन पानी की निकासी का समुचित मार्ग नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार

शहर के नालों की सफाई कराई जा चुकी है। जिन स्थानों पर हर साल अधिक जलभराव होता है वहां नालियों का निर्माण कर उन्हें मुख्य नालों से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।-लालजी यादव, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें