फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिश ने पायलट बन किया नाम रोशन

Wed, 02 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के एक छोटे से गांव के होनहार ने वायुसेना में पायलट बनकर नाम रोशन किया है। एनडीए के तीन साल के प्रशिक्षण को पूरा कर यह 28 नवंबर को पास आउट हुए। इसके बाद उनका पायलट पोस्ट में सिलेक्शन हुआ है।

जिल के गांव भौरी के मजरे मसनी का पुरवा निवासी भोला प्रसाद के पुत्र नितिश उपाध्याय एनडीए के कोर्स संख्या 129 से वायुसेना के कैडेट हैं। उनके चाचा पत्रकार अभिलाष कुमार ने बताया कि इन्होंने एनडीए की तीन साल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक समाप्त की। 
विज्ञापन


28 नवंबर को ये पास आउट हुए। नितिश के पिता भोला प्रसाद उपाध्याय भारतीय वायुसेना में गैर तकनीकी विभाग में वारंट अफसर हैं। नितिश ने बारहवीं की परीक्षा 84 फीसदी अंकों के साथ पास की। यूपीएससी की चयन प्रक्रिया के माध्यम से जनवरी 2013 में एनडीए में भर्ती हुए। इसके बाद इनकी ट्रेनिंग हुई।
विज्ञापन


बाद में खड्ग वासला पूना में परेड के बाद इनको प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एडमिरल आरके धवन के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडीज भी मौजूद थे। नितिश के चयन पर उनके गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें