चित्रकूट। नीति आयोग की टीम ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों को अन्न प्रासन कराया।
शनिवार को दिल्ली से आई नीति आयोग टीम की सदस्य अर्चना अग्रवाल व लखनऊ नीति आयोग सदस्य शैली दाहिया ने शिवरामपुर स्थित आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों के संबंध में पूछा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म किया। बच्चों का अन्न प्रासन कराया।
इसके बाद मनोहरगंज गांव में स्वच्छता मिशन के तहत अभियान की जांच की। शैचालय, आवास के बारे में जानकारी की। बंधोइन गांव जाकर विद्यालय के स्मार्ट क्लास देखे। सीतापुर पीएचसी में प्रसव केंद्र में प्रसूताओं से पूछताछ की। स्टाफ नर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीडीओ अमित आसेरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, डीपीएम आदि मौजूद रहे।