एसपी कार्यालय के पास पुलिस कर्मी की बाइक का चालान करते यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ।
- फोटो : एसपी कार्यालय के पास पुलिस कर्मी की बाइक का चालान करते यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ।
चित्रकूट। हेलमेट अभियान पर अब पुलिस महकमा भी सख्त हो गया है। गुरुवार को नौ बाइक चालक पुलिस कर्मियों के वाहनों का ई चालान किया गया।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए पुलिस विभाग में ही संजीदगी दिखाई गई है। शासन के निर्देश के बाद परिसर में खासकर सरकारी कर्मचारियों की जागरूकता के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया गया है। कहा कि इससे अन्य लोगों तक संदेश भी जाएगा। यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हेलमेट के आने वाले नौ पुलिस कर्मियों के वाहनों पर ई-चालान करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत अर्थदंड तय किया गया है।
जिले में कुल 117 वाहनों के चालान कर दो लाख 68 हजार का जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि पहले भी डीएम व एसपी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तख्ती लगाई गई थी कि हेलमेट व सीट बेल्ट लगाये बिना प्रवेश वर्जित है। यह कुछ दिनों तक ही व्यवस्था बनी रही। अब इसे फिर से चालू किया गया है।