फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राहुल तिवारी का भारतीय सेना में धर्मगुरु पद पर चयन

Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-53- भारतीय सेना में जेसीओ पद चयनित राहुल तिवारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के कामदगिरि नगर निवासी राहुल तिवारी का भारतीय सेना में धर्मगुरु (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय, जानकीकुंड, चित्रकूट से प्राप्त की। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से उच्च शिक्षा हासिल की। संस्कृत भाषा पर उनकी मजबूत पकड़ और धर्मशास्त्रों में गहरी रुचि के कारण उनका चयन हुआ। सेना में धर्मगुरु के रूप में वे सैनिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। राहुल तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान कामतानाथ, गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उनके चयन की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें