फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच से मुलायम ने की थी जमुना प्रसाद की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड के गांधी के नाम से मशहूर खाटी समाजवादी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद बोस का धर्मनगरी सहित जिले के पाठा क्षेत्र के आदिवासियों से बड़ा लगाव रहा है। साल 2005 में समाजवादी का पार्टी के चित्रकूट में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बोस की सादगी की तारीफ मंच से की थी। कहाकि आज के नेताओं को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए।
विज्ञापन

जमुना प्रसाद बोस ने धर्मनगरी में डा. राममनोहर लोहिया के साथ रामायण मेला की शुरुआत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हर वर्ष होने वाले रामायण मेले में उनकी हाजिरी अनिवार्य रहती थी। बिना उनके व्याख्यान के इसका समापन नहीं होता था। सबसे पहले उन्होंने रामायण मेला को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार से आवाज उठाई थी। पाठा क्षेत्र के आदिवासियों के विकास के लिए संघर्ष किया। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि सन 1991 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जब बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने भरतकूप के धौरही गांव की जनसभा में पहुंचे थे तो वह अपने साथ बोसजी को लेकर आए थे और पूरे जिले में उन्हें साथ लेकर ही प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें