चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार सह समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने सभी बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करा दिया जाए। जिन योजनाओं में बैंकों की शून्य प्रगति है संबंधित बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी कराएं। अगर एक सप्ताह के अंदर निस्तारित नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कराई जाए। बैंकों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म एक्टिव रहें।
उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को शासकीय योजनाओं का जो लक्ष्य दिया गया है उनके आवेदन पत्र स्वीकृत करते हुए तत्काल लाभार्थियों को ऋण वितरण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ केपी यादव, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, जीएमडीआईसी एसके केसरवानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह सहित संबंधित अधिकारी व बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
मत्स्य पालन योजना के लाभार्थियों को दें लाभ
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा मत्स्य की विकास बोर्ड एवं प्रबंध अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जिला उद्यान अधिकारी प्रभारी अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य रमेश कुमार पाठक ने बताया कि निजी क्षेत्र में तालाब निर्माण, मत्स्य बीज रियरिंग इकाई की स्थापना पर सामान्य पिछड़ी जाति के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत एवं महिला अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सहकारी समितियों के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत का अनुदान अनुमन्य है।