फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के पास मिली नवजात बालिका, मां यशोदा ने लिया गोद

Sat, 28 Oct 2017 10:56 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
नवजात बालिका को गोद में लेकर बैठी यशोदादेवी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी के यूपी-एमपी सीमा पर एक नाले के पास नवजात बालिका मिली। जानकारी होते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सबसे पहले बालिका को देखकर उठाने वाले परिवार ने ही उसे गोद ले लिया है। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने बालिका को स्वस्थ्य बताया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सीतापुर चौकी क्षेत्र चितरागोकुलपुर निवासी राकेश कुमार नामदेव शौच क्रिया के लिए जा रहा था। एक स्कूल व मप्र सीमा के एक नाले के पास बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वह रुका और नजदीक जाकर देखा तो एक बालिका पड़ी रो रही थी। उसने नवजात बालिका को गोद में उठाया और सड़क पर आया तो आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


पुलिस सूचना दी गई। पुलिस टीम बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर ले गई जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने बालिका को स्वस्थ्य बताया। इसके बाद राकेश व उसकी पत्नी यशोदा देवी ने बालिका को गोद ले लिया। उन्होंने कहा कि वह किसी को बालिका नहीं देंगे और उसका पूरा पालन पोषण करेंगे। गौरतलब है कि दंपति को पहले से एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री तो 15 दिन पूर्व ही हुई है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने बताया कि यह बालिका किसने फेंकी है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। संभावना है कि लोक लाज के भय से किसी ने इसे यहां फेंका होगा। डाक्टरों के अनुसार बालिका की उम्र 36 घंटे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें