फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक ाय चुनाव के लिए आरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भले ही चुनाव आयोग ने नगर निकाय के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। मतदाता सूची का प्रकाशन के बाद नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी, नगर पंचायत मानिकपुर व राजापुर के लिए जिला मजिस्ट्रेट शिवाकांत द्विवेदी ने निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व जोनल एवं सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इन सभी को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्य करें।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी की चुनाव प्रक्रिया के लिए उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार न्यायिक कर्वी कुमार चंद्र बाबू व तहसीलदार कर्वी वीरेंद्र कुमार मित्तल को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। नगर पंचायत मानिकपुर में उप जिलाधिकारी रामशंकर निर्वाचन अधिकारी, तहसलीदार मानिकपुर राजू वर्मा व तहसीलदार न्यायिक रामचंद्र को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। राजापुर नगर पंचायत में निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी ओम प्रकाश मिश्रा व तहसीलदार राजापुर राजकुमार को बनाया गया है।
यह हैं जोनल व सेक्टर अधिकारी
चित्रकूट। नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी में सकुशल चुनाव कराने के लिए दो जोनल व मजिस्ट्रेट व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी मऊ राममूर्ति त्रिपाठी, व उपर उप जिलाधिकारी कर्वी रामदरश राम कर्वी बनाया गया है।सेक्टर मजिस्ट्रेट अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी सदर कुलदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर आशराम पटेल, सहायक अभियंता लोनिवि. कृष्ण स्वरूप, उप प्रभागीय अधिकारी वन विभाग संजय अग्रवाल को नियुक्त किया है। मानिकपुर नगर पंचायत में एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिसमें अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई अवनीश कुमार हैं। दो सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्रीय वनाधिकारी मानिकपुर बृजमोहन व क्षेत्रीय वनाधिकारी मानिकपुर नफीश खान को बनाया गया है। राजापुर नगर पंचायत में एक जोनल मजिस्ट्रेट जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र को बनाया गया है। दो सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी पहाड़ी शेर बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य निवार्चन आयोग के निर्देश पर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निक ाय चुनाव के लिए आरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
-राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश करें कार्य
- नगर निकाय के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें