फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांच किलो के व्यावसायिक सिलिंडर के नए कनेक्शन जल्द होंगे शुरू

Tue, 07 Apr 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आधार कार्ड दिखाकर छात्र और मजदूर पांच किलो का कॉर्माशियल सिलिंडर ले सकते हैं। यह सेवा फिलहाल एजेंसी में बंद है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि इसके नए कनेक्शन जल्द शुरू किए जाएंगे। व्यावसायिक के नाम पर एक भी सिलिंडर की सप्लाई न मिलने से नए कनेक्शन भी एजेंसियों से नहीं दिए जा रहे हैं। उधर, साप्ताहिक अवकाश के दिन यहां एजेंसी से 125 लोगों के घरों में सिलिंडर भेजने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिले में 41 एजेंसी और चार लाख उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू गैस कनेक्शन धारक डेढ़ लाख, उज्जवला योजना वाले ढाई लाख और व्यावसायिक सिलिंडर के उपभोक्ता 1900 हैं। जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति न होने से खोमचे व ठिलिया वाले घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं। उधर, पांच किलो कॉर्माशियल सिलिंडर की भी आपूर्ति भी बंद चल रही है। आराधना इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर के उनके पास सिर्फ छह उपभोक्ता हैं। वर्तमान में इस सिलिंडर की आपूर्ति बंद चल रही है। आपूर्ति शुरू किए जाने पर ही नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इस व्यावसायिक सिलिंडर का रेट 562 रुपये व कनेक्शन लेने का शुल्क 1542 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें