फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप रिबोर न हुए तो होगा आंदोलन

Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी विकास खंड के पथरामानी गांव के लोगों ने शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर बताया कि हैंडपंप खराब होने से गांव मेें पेयजल समस्या है। गर्मी के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाएगी। ग्रामीणों ने सीडीओ से शीघ्र ही हैंडपंप रिबोर कराने की मांग की।
विज्ञापन


पथरामानी गांव के रामचंद्र, रामगोपाल, महेश, श्रीकेशन आदि ने पहले विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ को पेयजल समस्या बताई। कहा कि पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। जल्द ही हैंडपंप रिबोर नहीं कराए गए तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य मंद गति से हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें