फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनीहिन कै मडैईन का छुरै फंसाए दीन

Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप के बगैहापुरवा में सामूहिक नरसंहार की घटना में फांसी व आजीवन कारावास की सजा पाने वाले आरोपियों के घर शनिवार को भी चूल्हा नहीं जला। घरों सन्नाटा रहा और मौजूद इक्का दुक्का लोगों के चेहरे पूरी तरह मायूस नजर आए। सभी ने एक सुर में कहा कि उनके परिजनों को फंसाया गया है। मुख्य आरोपी तो पहले ही मर चुके हैं, लेकिन अदालत के फैसले के आगे उनकी एक नहीं चल रही।
विज्ञापन


65 वर्षीय महेश्वरी पटेल और 62 वर्षीय मंदी पटेल की पत्नी रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ बात करते ही महिलाएं फफक पड़ती हैं। बस इतना कहा कि इत्ती बढ़ी सजा के उम्मीद नहीं रहै आए। मारय वाले मर गए पर उनीहिन कै मडैई छुरै फंस गे। वहीं आरोपों से बरी हुए राजा पांडेय व अशोेक पटेल के परिजनों ने कहा कि भगवान आए बचाइस हवै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें