फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा प्रथम खुशी द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न संकेतों, चिह्नों, प्रतीकों के माध्यम से वाहन चालन के प्रति सुरक्षा जागरूकता आदि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में पांच निर्णायकों के अंकों के आधार पर प्रथम स्थान पर नेहा साहू, द्वितीय स्थान पर खुशी सिंह, तृतीय स्थान पर जानकी देवी, जानू देवी व सांत्वना पुरस्कार रोहिणी, सलोनी पटेल को मिला। निर्णायक मंडल के रूप में महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. अमित कुमार सिंह, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. मुकेश कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. राकेश कुमार शर्मा, हिंदी विभाग के डॉ. नीरज गुप्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के आशुतोष कुमार शुक्ला रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेश पाल, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें