फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी की ड्रिल परीक्षा में 55 कैडेट्स शामिल

Sun, 11 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट इंटर कालेज में शनिवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ड्रिल और लिखित परीक्षा ली गई। इसमें 55 कैडेट्स शामिल हुए। परीक्षा के नतीजे जुलाई तक आएंगे।
विज्ञापन


17 यूपी एनसीसी बटालियन इलाहाबाद के सीओ ले. कर्नल नवजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि जेडी ट्रुप कंपनी 36 चित्रकूट के 55 कैडेट्स की परीक्षा के लिए नायब सूबेदार पुष्कर नाथ और हवलदार लक्ष्मण सिंह को भेजा गया है।

सीआईसी के एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि कालेज में कुल 100 कैडेट्स हैं, जिनमें से 55 कैडेट्स द्वितीय वर्ष के हैं। इनकी लिखित और ड्रिल परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन


इसका परिणाम जून या जुलाई में आएगा। इस मौके पर कैडेट्स ने सलामी देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैडेट अंडर आफीसर ललित कुमार यादव, रामकिशोर सिंह, लवकुश, रोहित सिंह, विकास सिंह ने परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें