खोही(चित्रकूट)। दीनदयाल शोध संस्थान में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 11वीं पुण्यतिथि 27 फरवरी को मनाई जाएगी। श्रद्धांजलि समारोह, भंडारा-प्रसाद एवं राष्ट्रीय कार्यशाला की व्यवस्थाओं को मूर्तरूप देने के लिए कार्यालय का उद्घाटन बुधवर को वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन के साथ हुआ।
भंडारा प्रसाद के लिये 600 लोगों की सहभागिता रहेगी। जानकी महल आश्रम के महंत सीताशरणदास व संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि नानाजी की पुण्यतिथि पर 11 विश्वविद्यालयों और 11 सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी रहे। (संवाद)