फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में नसीम व माधुरी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जेआरडीयू के कुलपति प्रो. योगेश ंन्द्र दुबे ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि शिक्षा के साथ खेल अनिवार्य है। खेल प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर बालक वर्ग में नसीम प्रथम, रावेंद्र द्वितीय व अमरनाथ तृतीय, बालिका वर्ग में माधुरी प्रथम, रेनू द्वितीय व कीर्ति तृतीय रहीं। 800 मीटर में नीलम रैकवार प्रथम, शकुंतला द्वितीय व अंजना तृतीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो में संदीप, अनिल, हिमांशू बालिका वर्ग में सावित्री, प्राची व माधुरी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा ने कहा कि जीत हार की बजाए खेल प्रतिस्पर्धा व अनुशासन का जीवन में बडा महत्व होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार पाल ने कहा कि खेल खेलना व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ मानसिक, मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक विकास को सुदृढ़ करता है। क्त्रस्ीड़ा प्रभारी डा. राकेश कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को खेल शिष्टाचार की शपथ दिलायी। कार्यक्त्रस्म का संचालन समारोहक डा. वंशगोपाल ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. रामनरेश यादव, डा. अमित कुमार सिंह, डा. मुकेश कुमार, डा.अतुल कुमार कुशवाहा, डा. नीरज गुप्ता, बलवन्त सिंह राजौदिया सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें