अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। 24 घंटे के अंदर जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया पीड़ित एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हुए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार ब्यास बन्ना निवासी कल्लू, कोल्हुआ निवासी अंकित ु, अमानपुर निवासी अरविंद पटेल,तरौंहा निवासी रामनारायण, बंधोइन निवासी शिवदेवी, सिकरीसानी निवासी गंगा प्रसाद , विकास नगर निवासी अर्पित , कपसेठी निवासी मनोज, नयापुरवा निवसी चुनकी देवी, शंकर बाजार कर्वी निवासी गुड्डू व सरवन, मानिकपुर निवासी चुनकी देवी पत्नी मनबोधन, सकरौंहा निवासी गुडिया देवी पत्नी संवारेलाल को बुखार डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर होेने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।
-
स्वाइन फ्लू से निपटने की दवा नहीं
चित्रकूट।फिलहाल जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं आया है। जिला अस्पताल में इस बुखार से निपटने की तैयारी आधी अधूरी ही दिखती है। कोई अलग वार्ड नहीं बनाया गया है। सीएमएस डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि इस बुखार से निपटने के लिए सिरप तो पर्याप्त है लेकिन दवाओं का स्टाक कम है। एक सप्ताह के अंदर सभी दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।