फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नानाजी ने हजारों लोगों को गढ़ने का काम किया

Thu, 26 Feb 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
25 सीकेटीपी-25-कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : baramula news
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। भारत रत्न नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 27 फरवरी तक चलने वाले अलग-अलग पांच सम्मेलन व संगोष्ठियां विवेकानंद सभागार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नानाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रोत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने विविध क्षेत्रों में हजारों लोगों को गढ़ने का काम किया और चित्रकूट के उत्थान में कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, रोजगार व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आलोक चौबे ने कहा कि महानगरों में शिक्षा मिलती है, पर अध्यात्म और संस्कार का अभाव रहता है।
नानाजी के आगमन से चित्रकूट शिक्षा, संस्कार और अध्यात्म का संगम बना। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने नानाजी के कार्यों के परिणामों को प्रेरणादायी बताया। इस मौके पर सतना सांसद गणेश सिंह, नीमच मानसा विधायक माधव मारू, बड़ा मठ के महंत वरुण प्रपन्नाचार्य महाराज, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, सुदामा कुटी के महंत राम लखन दास महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत महात्मा और शिक्षाविद मौजूद रहे।

25 सीकेटीपी-25-कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : baramula news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें