फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मतदाता सूची में नाम बदला, किसी का गायब हो गया

विज्ञापन
फोटो न- 29 सीकेटीपी 10 जीजीआईसी बूथ पर वोटर लिस्ट देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता सूची ने रविवार को लोगों को हैरान किया। किसी का नाम बदल गया (गलती मिली) तो किसी का सूची से गायब हो गया। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने नाम सुधार और जुड़वाने के लिए फॉर्म भरा। युवाओं ने भी मतदाता बनने के लिए उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

जिले में रविवार को बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कंपोजिट विद्यालय नया बाजार में लगे शिविर में जगदीशगंज निवासी शिव अवतार पहुंचे तो सूची में अपना नाम ही नहीं मिला। परिवार के धीरेंद्र और गायत्री का नाम भी सूची में दर्ज नहीं था। वहीं सदर रोड निवासी रोहित को भी गलती मिली। उन्होंने बताया कि मां मालती देवी के नाम के आगे पति का नाम मिथिलेश लिखा है, जबकि सही नाम रामशरण है। बीएलओ पुष्पा वर्मा ने बताया कि लोगों को नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के शिविर में बीएलओ अनुभा श्रीवास्तव और बीएलओ कंचन पांडेय मौजूद रहीं।

फोटो न- 29 सीकेटीपी 10 जीजीआईसी बूथ पर वोटर लिस्ट देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें