फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी समेत छह ने खरीदे पर्चे

विज्ञापन
फोटो-6- नामांकन के लिए पर्चा लेने आए चित्रकूट सदर से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में तीसरे दिन भी किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने नामांकन पत्र के चार सेट खरीदे। दोनों सीटों से कुल छह लोगों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए चित्रकूट सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद समेत तीन ने नामांकन पत्र खरीदे। चंद्रिका ने चार सेट, बनकट निवासी अश्वनी यादव व मछली मंडी निवासी ममता ने एक-एक सेट खरीदा। वहीं मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरेश प्रसाद त्रिपाठी, उमेश कुमार और शिवपूजन कोल ने एक-एक सेट खरीदा।
इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। वहीं सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भारती भी नामांकन कक्ष पहुंची लेकिन कुछ कानूनी जानकारियां लेकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें