अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आन साइड पर शाट लगाता बल्लेबाज।
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष चैलेंज कप अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को नागौद मप्र की टीम के गेंदबाज अनुराग की गेंदों के आगे क्षेत्रीय एकादश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। अनुराग के छह विकेटों की मदद से एकतरफा मुकाबले में नागौद ने क्षेत्रीय एकादश को छह विकेट से हरा दिया।
मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतर राज्यीय क्रि केट टूर्नामेंट में टास जीतकर क्षेत्रीय एकादश ने बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच के पहले दस ओवर में ही आधी टीम पवेलियन पहुंच गई थी।
पूरी टीम 20वें ओवर में 91 रन पर आल आउट हो गई। अनुराग से छह और मोहित ने तीन विकेट लिए। क्षेत्रीय एकादश की ओर से राजा 28, राहुल 15, मोनू ने 12 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे नागौद ने आसानी से 14वें ओवर में ही चार विकेट खोकर मैच जीत लिया।
जिसमें संतलाल ने 32, नाजिर ने 13 रन का योगदान दिया। गुरुवार को रींवा मप्र व बांदा के बीच मुकाबला होगा।