फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से बचाव का किसानों ने ढू़ंढ़ा तरीका

Wed, 28 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
खेतों की फसल अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए खेत किनारे बांधी गई लोहे की तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अन्ना मवेशी की बढ़ती समस्या के बीच किसानों ने इससे बचने का रास्ता भी निकालना शुरू किया है।  किसान अन्ना मवेशी से फसल को बचाने के लिए कटीले तारों का सहारा ले रहे हैं। खेतों में लकड़ियों के सहारे चारों तरफ से तार लगाकर खेत सुरक्षित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन



   बुंदेलखंड में प्रचलित अन्ना प्रथा से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कई बार किसानों ने इसका हल तलाश करने के लिए सरकार और अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन अभी तक स्थायी हल नहीं मिल सका है।

समस्या इतनी विकराल हो गई कि अब विधानसभा में भी सवाल उठाया गया है। हर राजनैतिक दल का नेता इस समस्या का जिक्र करता है। परेशान किसान को जब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से कोई स्थायी हल नहीं कर सके।
विज्ञापन


तब किसानों ने खेतों की फसल बचाने के लिए खुद कुछ पहल की है। सड़क किनारे वाले खेतों के चारों ओर कटिया तार लगाना शुरू कर दिया। जिला मुख्यालय के आस पास सहित मऊ, पहाड़ी, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरापुर क्षेत्रों के खेतों में देखा जा रहा है किसान राजनारायण सिंह, सुरेश शंकर लाल, मोती तिवारी आदि ने बताया कि इससे फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


कंटीले तार लगने के डर से अन्ना खेत में नहीं घुसते हैं। अभी सड़क किनारे के किसान ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें