फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मचारी की कोरोना से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे मप्र के चित्रकूट नगर पंचायत के कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से रविवार को बांदा मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में अब तक तीन लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक नगर पंचायत चित्रकूट के नया गांव में परिवार सहित रहते थे। 22 अगस्त को परेशानी होने पर बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर कोरोना होने की पुष्टि हुई थी।
अब चित्रकूट जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। वहीं इस संबंध में सीएमओ डा. विनोद कुमार का कहना है कि यह मौत चित्रकूट जिले के खाते में नहीं दर्ज होनी चाहिए। इसके लिए उच्च अफसरों को पत्र लिखा जाएगा। वहीं जिले में रविवार को कुल 18 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 637 हो गई है।
विज्ञापन

एक मरीज और ठीक होकर घर चला गया है। जिले में एक्टिव केस 187 बचे हैं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले के डीएफओ व उनके अर्दली की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वन विभाग कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हैं। पुलिस लाइन कालोनी में सैनिटाइजेशन कराया गया है। मऊ, मानिकपुर, रामनगर व पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र में एक-एक कोरोना मरीज मिला है। कुल 544 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कुल 821 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें