फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी में डूबने से हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। सीतापुर चौकी अंतर्गत मंदाकिनी नदी में साथियों के साथ स्नान करने गए एक हलवाई की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय उसके साथी मछली का शिकार करने में व्यस्त थे, काफी देर तक उन्हें जानकारी नहीं हुई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीतापुर कस्बा के राघवपुरी मोहल्ला निवासी मुकेश गोस्वामी (27) पुत्र नेप गोस्वामी की कस्बे में एक मिठाई के दुकान में हलवाई का काम करता था। परिजनों के अनुसार कई दिन बाद वह गुरुवार को घर आया। मां ने खाना खाने को कहा तो उसने कहा कि बस अभी नदी नहाकर आता है। इसके बाद वह दोस्तों के साथ नदी नहाने चला गया। सभी युवक रामघाट के आगे स्थित बूडे़ हनुमान मंदिर के पास स्थित घाट मछली का शिकार करने लगे और इसी बीच मुकेश नहाने के लिए नदी में छलांग लगाई। इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया काफी देर तक जब वह नदी से नहीं निकला तो वहां मौजूद युवकों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर नाविकों के सहारे तलाश कर लगभग चार घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मां बुद्दनदेवी का रो-रोकर बेहाल है। मृतक के पिता ने बताया कि नदी में डूबने से उसके पुत्र की मौत हुई है। वह पांच भाईयों में चौथे नंबर का है। उसकी अभी शादी नहीं हुई। सीतापुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से मौत हुई है। बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें