फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाच गाने के कार्यक्रम में चली गोली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। जिले की सीमा से सटे जबरापुर गांव में ससुर के घर निमंत्रण पर नाच गाने के दौरान दामाद पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग झोंक दी। जिसमें एक अन्य को भी गोली लगी। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी शारदा प्रसाद पटेल पुत्र नत्थू प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी वंदना के साथ बाइक से अपने ससुर जबरापुर थाना फतेहगंज बांदा निवासी रामहित पटेल के घर निमंत्रण पर गया था। रात को वहीं नाच गाने के कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड़ में कुछ अव्यवस्था होने पर कार्यक्रम आयोजन के तरीके पर विरोध किया। इसके बाद जैसे ही वह अपने रिश्तेदारों के साथ वहां से जाने लगे तो पीछे से दो युवकों ने फायरिंग झोंक दी। दो फायर होने पर एक गोली शारदा के जांघ में लगी और वहीं गिर पड़ा दूसरी गोली एक अन्य के पैर में लगी है जो अज्ञात है और कहीं अज्ञात स्थान पर इलाज करा रहा है।
घायल ने बताया कि गोली चलते ही अफरातफरी मची और आनन फानन में उसके रिश्तेदारों ने उसे देर रात लगभग ढाई बजे जिला अस्पताल चित्रकूट लाकर भर्ती कराया है। उसका इलाज हो रहा है। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें