फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reprimanded for not getting the system right

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने शुक्रवार को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवरामपुर का निरीक्षण किया। शिवरामपुर सीएचसी में सही व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामलखन गर्ग को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। ताकि मरीजों को समस्या न हो। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी अस्पताल की सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य ने शिवरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एनआईसीयू वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, जच्चा बच्चा केंद्र आदि को देखा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता को निर्देश दिए कि यहां पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद नैपकिन भी उपलब्ध नहीं है। इसकी भी व्यवस्था कराएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें