फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पहाड़ की खुदाई के दौरान रहस्यमयी गुफा मिली

विज्ञापन
Mysterious cave found during excavation of mountain in Chitrakoot - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे मप्र के नगर पंचायत चित्रकूट क्षेत्र में गोदावरी पर्यटन स्थल के पास स्थित थर पहाड़ में खुदाई के दौरान एक प्राचीन गुफा मिली है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को सैकड़ों लोग इसे देखने पहुंचे लेकिन सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। गुफा स्थल पर बड़ा पत्थर लगाकर आने जाने वालों को रोका गया है। कई लोगों ने कहा कि इस रहस्यमयी गुफा के बारे में पता लगाया जाए। इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाए।
विज्ञापन

नयागांव मप्र क्षेत्र के थर पहाड़ में खुदाई का कार्य चल रहा है। जहां से सड़क का निर्माण भी करना है। जब एक बडे़ पत्थर को हटाया तो उसके अंदर एक बड़ी सी गुफा दिखी। जिसको मजदूरों ने सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता दुर्गेश तिवारी, आकाश, श्याम बिहारी को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंनेे मौके पर जाकर जानकारी ली। कहा कि इस रहस्यमय गुफा का पता लगाया जाए। इस स्थान को पर्यटन स्थल बनाया जाए। इस मामले मेें नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर जानकारी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें