फोटो-6- कलक्ट्रेट परिसर में सदर तहसीलदार को ज्ञापन देते विहिप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मऊ/खोही। दिल्ली में विहिप कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद इकाई ने आक्रोश जताते हुए मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय अग्रहरि को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विहिप जिलाध्यक्ष छेदीलाल गौतम के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस मौके पर रामशरण तिवारी, दशरथ लाल, संदीप शुक्ला व अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, प्रमोद वन क्षेत्र में विहिप कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल विरोध जताया। इसके बाद मझगवां के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, अशोक तिवारी, राजू त्रिपाठी, सिद्धांत रंजन, विवेक मिश्र, विपिन भदौरिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)