चित्रकूट। सहारनपुर जिले के नकूड डालेवाला निवासी रिटायर्ड सैनिक सतीश कुमार (53) को चित्रकूट जिले की रगौली जेल भेजा गया है। सतीश पर पत्नी की हत्या का आरोप है। डालेवाला थाने के एसआई धीरज सिंह गुरुवार को आरोपी सतीश को लेकर चित्रकूट पहुंचे। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
बताया कि आरोपी पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे सहारनपुर जेल में रखा गया था। कुछ कारणों से प्रशासनिक आधार पर उसे चित्रकूट की जेल स्थानांतरित किया गया है। जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सहारनपुर के बंदी को पूरी सुरक्षा के साथ जेल में कोविड-19 की जांच के बाद रखा गया है। (संवाद)