फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मुख्यालय के बस स्टैंड हटाने पहुंचे पालिका कर्मचारी, विरोध

Sun, 09 Mar 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय बस स्टैंड कर्वी को बेड़ीपुलिया डिपो से संचालित करने को लेकर रविवार को नगर पालिका टीम ने बस स्टैंड के डिवाइडर तोडऩे का कार्य शुरू किया। जानकारी होते ही परिवहन विभाग के एआरएम समेत पूर्व सांसद मौके पर पहुंचे। सभी ने इस काम का विरोध कर कर्वी में इंक्वायरी कक्ष व बस स्टॉपेज सेंटर बने रहने की मांग की। कुछ देर बाद नगर पालिका के कर्मचारी यह कहकर चले गये कि अब रात को आएंगे तक तुड़ाई का आगे का काम होगा।
विज्ञापन

रोड़वेज बस स्टैंड कर्वी को बेड़ीपुलिया से संचालित करने को लेकर नगर पालिका की टीम बस स्टैंड आकर नाली के बगल से डिवाइडर पर तोडफोड शुरू किया। यह देख वहां मौजूद दुकानदारों चौंके। एआरएम राजेश गुप्ता ने ईओ नगर पालिका लाल जी यादव से वार्ता कर कहा कि बस स्टैंड कर्वी से ही पूछताछ केन्द्र व बसें खड़ी करने दिया जाए। जिससे मुख्यालय से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें न हो सके। उन्होंने बताया कि पूछताछ केन्द्र का तीन हजार रुपए महीना दिया जा रहा है। नगर पालिका ने उसे 30 हजार कर दिया। जिसका मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट के यहां चल रहा है। दिसंबर 2024 तक किराया अदा है। फिर भी बिना सूचना के बस स्टैंड हटाना चाहते हैं। बताया कि मामले से आरएम संदीप अग्रवाल व सेवा प्रबंधक विनोद मौर्य ने मंडलायुक्त को भी अवगत कराया है।
इंचार्ज सुरेश निगम ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी ईओ से बात कर बस स्टैन्ड यथावत रखने के लिए कहा है। कुछ देर बाद वहां से नगर पालिका के कर्मचारी काम बंद कर वापस चले गए। इधर, भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने परिवहन मंत्री समेत निदेशक व डीएम को पत्र भेजकर कहा कि मुख्यालय स्थित अस्थाई बस स्टैंड व पूछताछ केन्द्र को न बंद किया जाए। नगर पालिका को इसके लिए निर्देश दिए जाएं। प्रयागराज, मानिकपुर व राजापुर जाने वाले लोगों को बेड़ीपुलिया तक जाने में भारी दिक्कतें होगी। किराया भी अधिक लगेगा। प्राईवेट वाहन में बसे व अन्य वाहन बस स्टैंड में न खड़े कराए जाए। जिससे बस स्टैंड में भीड़ नहीं होगी। इस पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें