चित्रकूट। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ में गुरुवार को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कॉलेज बेड़ी पुलिया कर्वी के छात्र मृत्युजंय शुक्ला ने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में जूनियर संवर्ग में 18 और सीनियर संवर्ग में 18 विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित किए।कक्षा 9 से 12 तक बच्चों के लिए दस विषयंो पर मॉडल आधारित थे। इस मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक विष्णु कांत पांडेय, संयुक्त शिक्षा निर्देशक डॉ प्रदीप कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मृत्युजंय को 11 हजार रुपये नकद दिए गए। जिसको लेकर विद्यालय के प्रबंधक श्याम सुंदर मिश्र, प्रधानाचार्य राघवेंद्र पांडेय, सहित शिक्षक लवकुश सिंह ने खुशी जताई है।