फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांसद ने दिखाई बहादुरी, आरोपी को पकड़ा

Wed, 13 Dec 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संसद भवन के अंदर दो युवकों के कूदकर अराजकता फैलाने वाले एक आरोपी को चित्रकूट बांदा सांसद ने बहादुरी दिखाकर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी को अन्य सांसदों ने पकड़कर पीटा। इस दौरान सांसद खुद बहुत देर तक भयभीत रहे। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। स्वस्थ्य होने पर वह दिल्ली से चित्रकूट की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने फोन पर हुई वार्र्ता में बताया कि संसद की कार्रवाई के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर नारेबाजी करने लगे। वह रेलमंत्री से मिलकर अपनी लॉबी में बैठने जा रहे थे इसी बीच सांसद केसरीदेवी ने उन्हें बुला लिया तो वह सांसद डिंपल यादव व सांसद सुब्रत पाठक की लॉबी के पास बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच हमला होने की आवाज सुनी।
एक युवक को अन्य सांसद पकड़कर पीट रहे थे। इसी बीच उनके पीछे से एक अन्य युवक नारेबाजी कर रहा था जिसे सुरक्षाकर्मी पकड़ रहे थे लेकिन वह छटपटा रहा था। इस पर जैसे ही उन्होंने पकड़कने का प्रयास किया तो उसने धुआं वाला बमनुमा सामग्री उनकी ओर फेंक दी। इससे उनके चेहरे में धुआं भर गया लेकिन इस बीच आरोपी को वह पकड़ चुके थे। सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे पकड़कर नीचे पटका तो वह (सांसद) भी जमीन पर गिर पड़े लेकिन आरोपी को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद सुरक्षाकर्मी दोनों को पकड़कर बाहर ले गये। दर्शक दीर्घा में कुछ और लोग थे जिनकी पड़ताल सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं। सांसद ने बताया कि इस घटना के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। वह डर गए थे इससे वह अस्पताल पहुंचे। दो घंटे तक इलाज के बाद जब वह स्वस्थ्य हुए। इस दौरान उन्हें बताया गया कि धुआं जहरीला नहीं था तब कुछ राहत मिली। इसके बाद चित्रकूट के लिए ट्रेन से रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें